उरई। राजमार्ग पर क्षीरसागर के बगल में एक दुकानदार ने सरेआम हरा पेड़ कटवा डाला। मनोज माहेश्वरी ने उसकी हरकत को वीडियो में कैद कर लिया। देखें वन विभाग इस वीडियो के सामने आने के बाद कोई कार्रवाई करता है या नही।
बिना अनुमति के हरे पेड़ों को काटने पर पाबंदी है। लेकिन यहां तो एक दुकानदार ने सरेबाजार हरा पेड़ काट डाला। जिसकी गवाही मनोज माहेश्वरी द्वारा बनाया गया यह वीडियो दे रहा है। क्षीरसागर के बगल में फ्रिज, एसी के मैकेनिक की दुकान के सामने दुकान मालिक द्वारा सरेआम हरा पेड़ कटवा दिया गया।

Leave a comment