जालौन। विकास खण्ड के ग्राम हरदोई राजा में प्रधान द्वारा डलवाये जा चकरोड में दबंग द्वारा डाले जा रहे व्यवधान तथा काम कर रहे मजदूरों के साथ गालीगलौज व मारपीट किए जाने की शिकायत ग्राम प्रधान ने उपजिलाधिकारी से की है तथा दबंगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है ।
हरदोई राजा प्रधान मनोरमा देवी ने एक शिकायती पत्र उपजिलाधिकारी को दिया है जिसमें शिकायत की है कि अशोक कुमार के खेत से झरगदी के खेत तक चकरोड का निर्माण कार्य मनरेगा के तहत कराया जा रहा है। चकरोड के निर्माण के पूर्व लेखपाल मनोज कुमार व कानून गो चन्द्रशेखर ने चकरोड की नाम तौल की थी। उस समय किसी ने कोई आपत्ति दर्ज नही करायी थी। अब जब 27 जून से चकरोड का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया तो गांव के कुछ दबंग लोग मनरेगा से बन रहे चकरोड के निर्माण में व्यवधान पैदा कर रहे तथा मजदूरों के साथ गालीगलौज व मारपीट करते हैं। प्रधान ने चकरोड निर्माण में व्यवधान पैदा कर रहे कुशलपाल, राहुल, कुशलपाल के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है ।







Leave a comment