जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वीरपुरा में सोमवार की रात को तीन लोग शराब पीकर एक घर में घुस गए तथा घर में मौजूद महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। गांव लोगों द्वारा घर में घुसकर की छेड़छाड़ की शिकायत महिला ने कोतवाली पुलिस से की है ।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पिछली रात महिला घर में अकेली थी तथा पति गांव के बाहर स्थित पिपरमेंट के प्लांट पर गए हुए थे। तभी गांव के तीन लोग शराब पीकर रात में करीब 12 बजे एक घर में घुस गए तथा महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी ।शराब पीकर महिला के साथ छेड़छाड़ करने की शिकायत महिला नीतू देवी पत्नी नरेंद्र ने तत्काल डायल 100 पर कर दी ।मौके पर पहुंची डायल 100 ने एक आरोपी मिही लाल को पकड़ लिया जबकि दो अन्य आरोपी भाग गए। महिला की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है वहीं दोनों पक्षों में समझौता के प्रयास शुरू कर दिए हैं।







Leave a comment