
जालौन। मंगलवार को अपराह्न तहसील न्यायिक ने आकर अपना ग्रहण कर लिया है। इनकी नियुक्ति के साथ ही तहसील में दो तहसीलदार हो गये हैं।
मोंठ झांसी से स्थानांतरित होकर आये तहसीलदार श्रीराम यादव ने तहसीलदार न्यायिक के रूप में मंगलवार को अपराह्न आकर पद ग्रहण कर लिया। मऊ जनपद के मूल निवासी तहसीलदार ने बताया कि उनकी नियुक्ति तहसीलदार न्यायालय में लंबित मामलों के निस्तारण के लिए हुई है। उनका प्रयास रहेगा कि गुण दोष के आधार पर लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारित हो जिससे लोगों को न्याय में अधिक समय न लगे। समय व पैसा को बचाया जा सके। इसके पूर्व वह झांसी समेत कई जनपदों में कार्य कर चुके हैं।







Leave a comment