कदौरा । कदौरा क्षेत्र ग्रामीणांचल में कुछ युवकों द्वारा मारपीट का आरोप लगाकर कार्यवाही की मांग की गयी।
ज्ञातव्य हो कि थाना कदौरा क्षेत्र ग्राम मरगायाँ निवासी सुनील पुत्र बाबूराम द्वारा शिकायती पत्र देकर बताया कि बीती शाम उक्त युवक गांव से बाहर शौचक्रिया के लिए गया था तभी तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार करिया पुत्र रामशंकर द्वारा प्रार्थी को बाइक से टक्कर मार दी और प्रार्थी के घर में उक्त युवक व विश्वनाथ के लडक़ों सहित अन्य अज्ञात युवको द्वारा घर के बाहर लेटे प्रार्थी के पिता के साथ भी मारपीट की व घर का दरवाजा भी तोड़ दिया व जान से मारने की धमकी दी गयी।







Leave a comment