कदौरा । कदौरा क्षेत्र ग्रामीणांचल में बीती रात घर पर अकेली सो रही महिला के पास बुरी नियत से घुसे ग्रामीण की सूचना 100 पुलिस को देकर महिला द्वारा थाने में कार्यवाही की मांग की गयी ।
ज्ञातव्य हो कि थाना कदौरा क्षेत्र ग्राम हेमन्तपुरा निवासी महिला द्वारा बीती रात 11 बजे थाने आकर शिकायत की गयी कि वह गत रात्रि अपने घर में सो रही थी तभी ग्रामीण काली चरन बुरी नियत से महिला के घर में घुस कर चारपाई में महिला के नजदीक बैठ गया घबराकर नींद से जागी महिला द्वारा बचाव के प्रयास में शोर मचाया तो उक्त आरोपी मौके से फरार हो गया महिला द्वारा उतनी ही रात में 100 पुलिस को सूचना दी गयी जिससे पुलिस द्वारा आरोपी को थाने लाया गया महिला द्वारा रात में ही थाने आकर शिकायती पत्र दिया गया वही समाचार लिखे जाने तक उक्त मामले में कोई कार्यवाही न होने की जानकारी पुलिस द्वारा दी गयी ।

Leave a comment