कालपी। तहसील लेखपाल संघ कालपी अपनी आठ सूत्रीय मॉगों को लेकर सम्पूर्ण कार्य का वहिष्कार करते हुए तहसील परिसर मे धरने पर बैठे उन्होने कहा कि शासन यदि हमारी मांगें नही मानता तो हम लोग 9 जुलाई से जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर बैठेंगे।
धरने पर प्रमुख रुप से भगवती शरण तिवारी, छविनाथ सिंह मत्री,हरेन्द्र सिंह,मुन्ना सिंह,रमेश चन्द्र पचौरी,बीर सिंह,दिनेश श्री वास्तव,ओमप्रकाश, दयाशंकर,रामलखन,रामरतन कालका प्रसाद, शिवकुमार दुवेदी,अशोक कुमार, रामप्रकाश, चन्द्र प्रकाश पाल वल्लू प्रसाद, संजय कुमार, बाबूलाल,विजय शंकर,ग्या प्रसाद, रमेशकुमार,श्रीकान्त दुवे सहित सभी लेखपाल मौजूद रहे।







Leave a comment