कोंच। बिजली बिभाग में अल्प दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी इतने परेशान हैं कि उनका चार माह का वेतन नहीं मिला वेतन न मिलने से परिवार में इस समय परेशानिया देखी गयी है आज मंगलवार को हारे थके परेशान बिजली कर्मचारी राम कृष्ण प्रदीप गुप्ता हेमंत कुमार महेंद्र कुमार दीपेंद्र सिंह छोटेलाल श्याम किशोर धीरेन्द्र कुँअर संजू प्रदीप और उमेश सूरज सिंह आदि ने जिलाधिकारी डा मन्नान अख्तर को पत्र देकर अपना दुखड़ा सुनाया है और कहा है कि विद्युत वितरण उपखंड कोंच जे अधीन 33/11के बी ए कोंच प्रथम।पर कार्य कर रहे हैं किन्तु माह मार्च से जून माह तक कोई बेतन आदि नहीं दिया गया जबकि बार बार विभागीय अधिकारियो से कहा जा रहा है कि भुगतान दिलाया जाय लेकिन आजतक कोई सुनबाई नहीं हुई वेतन न मिलने के कारण घर परिवार चलाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड रहा है अब जुलाई में शिक्षा सत्र शुरू हो गया है और स्कूल खुल गए हैं ऐसे में बच्चों जे स्कूल में दाखिला कराने जे लिये पैसे नहीं है आखिर बच्चों को कैसे पढ़ाया जाय अगर समय रहते हम कर्मचारियों को वेतन न दिया गया तो पूरा परिवार भूखा प्यासा मर जायेगा उन्होंने जिलाधिकारी से शीघ्र चार माह का पड़ा वेतन दिलाने की मांग की है।







Leave a comment