कोंच। कोंच तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिबस पर शिकायतें सुनने आये जिलाधिकारी मन्नान अख्तर और पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह जब सभागार में दो बजे के बाद उरई जाने के लिये अपनी सरकारी गाड़ी में बैठकर जाने लगे तभी तहसील के ग्राम खेरी निबासी दिव्यांग गाड़ी के आगे अपनी व्हीलर साईकिल लगाकर हंगामा कर अपनी व्यथा सुनाने लगा लेकिन उपजिलाधिकारी लल्लनराम ने उसकी बात सुनकर भरोसा दिलाया वह अपना दुखड़ा सुनाता हुआ कह रहा था कि मैंने कई बार आवास दिलाये जाने के लिये प्रार्थना पत्र दिये लेकिन आज तलक उसे कोई अधिकारी आवास नहीं दिला पाया चलने फिरने में असमर्थ सुखई ने रोते रोते बताया कि अगर आवास नहीं मिला तो वह बड़ा कदम उठाएगा।







Leave a comment