लखनऊ। संत गाडगे सेवा समिति के अध्यक्ष और कुछ ही महीनों के अंतराल में पूरे यूपी में तूफानी नेता के रूप में स्थापित हो चुके राजकुमार कनौजिया ने धोबी समाज के उन सांसद और विधायकों को लताड़ा है जो समाज की समस्याओं को सदन में उठाने की बजाय अपनी कर्मभूमि व प्रदेश को छोड़कर बाहरी प्रदेशों में अपना नाम चमकाने के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे नेताओं को बहुरुपिया कहा और उनसे अपील की कि वे अपनी हरकतों से बाज आयें।
धोबी समाज में नई जागृति के संवाहक बने राजकुमार कनौजिया ने कहा कि उनका समाज इतना तो शिक्षित और जागरूक है ही कि यह जान सके कि उसके अपने सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक अधिकारों की रक्षा कैसे होगी और कहां इसकी आवाज उठानी है। ठीक उसी प्रकार जिस प्रकार एक दूध पीता बच्चा भी यह जानता है कि जब उसे भूख लगती है तो कौन उसे दूध पिलायेगा, कौन उसकी पूर्ति करेगा।

Leave a comment