कुठौंद-उरई। बावली रोड पर दुकान चला रही महिला का सामान दबंग ने उधार न देने पर फेंक डाला। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर शांति भंग में उसका चालान कर दिया।
महिला सरोज कस्बे में बावली रोड पर दुकान चलाती है। सोनू पुत्र सुरेंद्र उसकी दुकान पर उधार सामान लेने पहुंच गया। जब उसने सामान नही दिया तो नाराज होकर सोनू ने महिला की दुकान में तोड़-फोड़ कर उसका सामान फेक दिया। महिला ने उसका रौद्र रूप देखकर 100 नंबर डायल करके पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सोनू को गिरफ्तार कर लिया और उसका धारा 151 में चालान कर दिया।







Leave a comment