उरई। रास्ते को लेकर हुए विवाद में महिला पर डंडे से हमला बोल उसे घायल कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार आटा थाना क्षेत्र के जौराखेरा गांव निवासी प्रियंका पत्नी जितेंद्र ने बताया कि पड़ोस का श्याम सुंदर उसके घर का रास्ता बंद कर रहा था। जब उसने रोका तो खूंखार होकर उसने डंडा और लातों से उस पर हमला बोल दिया। उसे इतना मारा कि वह लहूलुहान हो गई। महिला ने थाना पुलिस में कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a comment