उरई। पुत्र के साथ जा रही वृद्धा मोटर साइकिल से गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराये जाने के बाद हालत गंभीर होने के कारण रेफर कर दिया गया।
थाना रामपुरा के छौना मानपुरा गांव निवासिनी विद्यावती (65वर्ष) पत्नी रामकुमार मंगलवार को सुबह अपने पुत्र के साथ मोटर साइकिल से उरई आ रहीं थीं। गोहन के पास वे बाइक से स्लिप होकर नीचे गिर गईं जिससे उनको सिर में गंभीर चोट आई। पहले उन्हें माधौगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां से रेफर होने के बाद उनको उच्च स्तरीय इलाज के लिए बाहर ले जाया गया है।







Leave a comment