कालपी-उरई। मंगलवार को उप जिलाधिकारी सतीश चंद्र की अध्यक्षता में तहसील स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ जिसमें 73 लोग फरियाद लेकर उपस्थित हुए। सबसे ज्यादा शिकायतें जमीनी विवाद को लेकर आईं। उप जिलाधिकारी ने सभी विभागों के प्रतिनिधियों को प्रत्येक प्रार्थनापत्र का एक सप्ताह के अंदर निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि हीला-हवाली होने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। पुलिस उपाधीक्षक सुभाष गौतम भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सतीश चंद्र ने यह भी कहा कि शासन के द्वारा पर्यावरण सुधार के लिए एक व्यक्ति एक वृक्ष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें सभी नागरिक भागीदारी निभायें। तांकि चारों तरफ माहौल हरा-भरा हो सके।
तहसीलदार सालिकराम, नायब तहसीलदार भान सिंह, नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे, विद्युत उपखंड अधिकारी अभिषेक सचान, वन क्षेत्राधिकारी राकेश सक्सेना, जल संस्थान के अवर अभियंता सभापति यादव, खंड शिक्षाधिकारी महेश शर्मा व सर्वेश कठेरिया, क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी अजीत कुमार सिंह यादव, शिक्षक देवेंद्र, कालपी कोतवाली के जगत नारायण, आटा थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह के अलावा कदौरा-चुर्खी के थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र त्रिपाठी और विभिन्न विभागों के अफसरों की मौजूदगी रही।

Leave a comment