जालौन-उरई। विनायक हास्पिटल में शिविर लगाकर मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें बाहर से आये डाक्टरों ने 168 मरीजों के विभिन्न टेस्ट किये और उनकी समस्या का निदान भी मरीजों को दिया।
विनायक हास्पिटल माधव बिहार के संचालक अविनाश सिंह सेंगर ने जानकारी देते हुए बताया कि गत दिनों डाक्टर डे के उपलक्ष्य में मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। जिसमें कानपुर के प्रसिद्ध चिकित्सक डा. संजय कुमार, डा. अनिल कुमार और डा. मनीष त्रिवेदी ने मरीजों से उनकी बीमारी के लक्षण पूंछकर उनका ब्लड प्रेशर, मधुमेह आदि चैक कराया। शिविर में आंखों के भी कई मरीज मिले।
बाद में डा. संजय कुमार ने बताया कि 15 जुलाई को रियायती दर पर हाइड्रोसील, हार्निया, एपेन्डिक्स, बच्चेदानी व पथरी के आपरेशन किये जायेगें। जिसके लिए मरीज जल्द अपना पंजीकरण करा लें।

Leave a comment