जालौन-उरई। कस्बे में गंभीर रूप ले चुकी जाम की समस्या से राहगीरों को निजात नही मिल पा रही है। प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है जिससे जनाक्रोश गहरा रहा है।
नगर के बीचों-बीच झंडा चैराहा से लेकर बस स्टैण्ड तक, पानी की टंकी से लेकर स्टेट बैंक तिराहा तक और बिजली घर चैराहा से बंबई वाले मंदिर तक हर समय बने रहने वाले जाम की वजह से राहगीर बुरी तरह परेशान रहते हैं। इस क्षेत्र में दुकानदार पैसे लेकर अपने सामने ठिलिया खड़ी करवा लेते हैं या सब्जी वाले को बैठा लेते हैं। जिसके कारण रास्ता इतनी सिकुड़ जाती है कि चार पहिया वाहन की तो छोड़े दो पहिया वाहन भी नही निकल पाते। जाम को लेकर दुकानदारों का राहगीरों से विवाद होता रहता है। इतना सब कुछ हो जाने के बावजूद न तो प्रशासन और न ही नगर पालिका द्वारा जाम हटवाने की कोई कोशिश की जा रही है।
युवा समाजसेवी विनय माहेश्वरी का कहना है कि अगर अधिकारी ठान लें तो एक दिन में यह समस्या खत्म हो सकती है। अरुण कांत द्विवेदी व रमाकांत निरंजन ने भी कुछ इन्हीं शब्दों में अपनी राय रखी। उधर जब उप जिलाधिकारी भैरपाल सिंह से बात की गई तो उनका कहना था कि जल्द ही नगर पालिका प्रशासन से बात कर दोबारा अतिक्रमण हटाओ अभियान निर्णायक स्तर पर चलाया जायेगा तांकि लोगों को जाम की समस्या से स्थाई राहत मिल सके।







Leave a comment