उरई। महिलाओं ने शराब पीकर घर में उत्पात करने वाले पतियों की बदतमीजियों को अब न सहने का फैसला जैसे कर लिया है। इसके चक्कर में तीन पतियों को पुलिस कार्रवाई की लपेट में फंस जाना पड़ा।
ग्राम भिटारा के संतोष कुमार, कुठौंदा के नरेश चंद्र और शहजादपुरा के रामप्रकाश को जालौन कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को इसलिए पकड़ लिया क्योंकि इनकी पत्नियों ने शिकायत दी थी कि ये लोग शराब पीकर उनके साथ मारपीट करते हैं। पुलिस ने शांति भंग की आशंका में तीनों पतियों का चालान कर दिया है।







Leave a comment