उरई। झारखंड में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ चारा घोटाले में फैसला सुनाने के बाद देश भर में सुर्खियों छाये जज शिवपाल सिंह के पैतृक घर में गत दिनों हुई चोरी के मामले में जालौन पुलिस ने एक संदिग्ध को दबोच लिया है।
चर्चित जज के जालौन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शेखपुर खुर्द गांव के पैतृक घर में गत दिनों हुई हाई प्रोफाइल चोरी का खुलासा न हो पाने से जनपद की पुलिस हलकान है। इसलिए पुलिस अब इस चोरी के मामले के कुलाबे जोड़ने के लिए तेजी से हाथ-पांव मार रही है।
इसी क्रम में पुलिस ने सिहारी दाउदपुर निवासी सलीम पुत्र अख्तार को संदेह के आधार पर पूंछतांछ के लिए हिरासत में ले लिया है। अभी यह स्पष्ट नही हो पाया है कि पुलिस इस संदिग्ध से काम की कोई बात उगलवा पाई है या नही। कोतवाल संजय कुमार गुप्ता से बात की गई तो उनका कहना था कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जायेगा।







Leave a comment