उरई। कोंच बस स्टैण्ड के पास बुधवार को एक ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे डेरा डाले लौहपीटा परिवारों के एक गाड़ी घर में घुस गया। जिससे बड़ा हादसा होते-होते बचा।
हादसे के वक्त गाड़ी घर में रहने वाले लौहपीटा परिवार के सारे सदस्य बाहर काम कर रहे थे। जिससे ट्रक घुस जाने के बावजूद वे सुरक्षित रहे। अगर परिवार गाड़ी घर के भीतर होता तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। लोगों के जहन में इस हादसे से जालौन में रात में एक ट्रक के लौहपीटा के गाड़ी घर में घुस जाने से पांच लोगों की मौत की घटना ताजा हो गई।
हालांकि ट्रक के नीचे दबकर डेरा में बंधी दो बकरियों की मौत हो गई। साथ ही लौहपीटा परिवार के डेरा का सारा सामान तहस-नहस हो गया।
हादसे के बाद चालक ट्रक से कूंदकर भाग निकला। खबर पाकर बस स्टैण्ड चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।







Leave a comment