उरई। जालौन जनपद के रामपुरा निवासी तेजतर्रार युवा नेता अमर सिंह जागिड़ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग विभाग के संयोजक राहुल सचान ने अपनी कमेटी में सचिव पद की अहम पद की जिम्मेदारी सौंपी है।
अमर सिंह जागिड़ पहले से सामाजिक मामलों में सक्रिय हैं। जिससे पिछड़े वर्ग में उन्होंने मजबूत पैठ बना रखी है। अभी तक वे किसी राजनैतिक दल में सक्रिय नही हुए थे। उनकी क्षमता और जनाधार को देखते हुए कांग्रेस नेताओं ने उन्हें अपने साथ जोड़ने की पहल की। जिसके क्रम में उन्हें पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
नियुक्ति के बाद पहली बार अपने गृह जनपद में आने पर अमर सिंह ने कहा कि वे उन पर विश्वास जताये जाने के लिए राहुल सचान के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर और एमएलसी व प्रभारी पिछड़ा वर्ग विभाग दीपक सिंह के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हमेशा से उनके पसंदीदा नेता रहे हैं। उनके हाथ मजबूत करने का अवसर मिलने से वे अपने को बहुत खुश महसूस कर रहे हैं।







Leave a comment