उरई। बैंक से पैसे निकाल कर आ रही महिला को अज्ञात बदमाशों ने लूट लिया।
कालपी कोतवाली क्षेत्र के परासन निवासी रामकली अहिरवार (55वर्ष) के पति शिक्षक थे जो कि दिवंगत हो चुके हैं। रामकली अहिरवार को उनकी पारिवारिक पेंशन मिलती है। बुधवार को वह कालपी में स्टेट बैंक की शाखा से 17 हजार रुपये निकालकर बाहर निकली तभी उसे बाहर अज्ञात बदमाशों ने लूट लिया। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस द्वारा छानबीन की बात कही गई है।







Leave a comment