उरई। कदौरा थाने के बबीना में चारा लेने गई महिला को सांप ने काट लिया। सांप शायद बेहद जहरीला था जिसकी वजह से स्थानीय अस्पताल में उसके उपचार का कोई असर नही हुआ। बाद में डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
बबीना में ऊषा पत्नी चंद्र प्रकाश नहर कोठी के पास चारा लेने गई थी। पास में ही पिपरमेंट का खेत है। जिसमें ठंडक के कारण सांप बैठा था। उसने ऊषा को डस लिया। उसके अचेत होकर गिरने के बाद आसपास के लोगों ने परिवार में खबर की। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। लेकिन उपचार से कोई सुधार न होने पर उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

Leave a comment