
कालपी। बार संघ कालपी के अध्यक्ष रामकुमार तिवारी के नेतृत्व में तहसील के अधिवक्ताओं ने सूबे के मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी कालपी सतीश चन्द्र को सौंपते हुए साथी अधिवक्ता का मुकदमा लिखे जाने की मांग की।
बुधवार को कालपी बार संघ के अध्यक्ष रामकुमार तिवारी के नेतृत्व में तहसील के अधिवक्ताओं ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी कालपी सतीश चन्द्र को देते हुए अवगत कराया कि दिनांक 29 जून दिन शुक्रवार को विवेक यादव पुत्र सेवाराम यादव व उसकी पत्नी सीता देवी ने कचहरी में आकर साथी अधिवक्ता सेवाराम यादव पुत्र रघुनाथ यादव के साथ दोनों लोगों ने अभ्रद व्यवहार व गालीगलौज की तथा दो लाख रुपए की वसूली की मांग की। कोतवाली पुलिस ने अभियोग पंजीकृत करने से इंकार किया। अधिवक्ताओं ने मांग की कि आरोपी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जाये। इस दौरान बार संघ कालपी के अध्यक्ष रामकुमार तिवारी के अलावा महामंत्री देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव,जय किशोर कुलश्रेष्ठ, राधामोहन,व इस्लाम अहमद, सतीश चन्द्र निषाद, बृजलाल अहिरवार, मुहम्मद आमीन एड., मनोज जाटव, रविन्द्र श्रीवास्तव, वरूण प्रताप सिंह,राम कुमार सोनकर, नरेन्द्र त्रिपाठी, हरिश्चंद्र कुलश्रेष्ठ, गयादीन अहिरवार, राकेश द्विवेदी आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।







Leave a comment