चुर्खी। थाना चुर्खी के गांव जलालपुर चिरगवां मे एक त्रयोदशी का कार्यक्रम था जिसमें गांव के शराबियों ने शराब के नशे में वहां जाकर बबाल काटना शुरू कर दिया तो परिवार की महिलाओं और पुरुषों ने जब उन्हें मना किया तो शराबियों ने महिलाओं समेत एक आदमी की पिटाई कर डाली ।
जलालपुर चिरगवां निवासिनी सावित्री पत्नी किशनप्रसाद व मालती पत्नी टीकाराम ने थाना चुर्खी मे दी गई तहरीर के मुताबिक बताया कि हम लोग रात्रि तकरीबन 9 बजे के आसपास गाव मे ही अपने परिवार मे चल रहे त्रियोदशी भोज मे खाना खाना खाने जा रहे थे तभी गाव के ही गोल ,रमन, रविंद्र और शिवपाल शराब के नशे मे आम रास्ते मे बबाल काट रहे थे तो इनको शोर मचाने और बबाल करने से जब मना किया तो इन सब ने मिल कर महिला सावित्री ,मालती व लडका रमन की लाठी डन्डो से पिटाई कर दी ।घायल अवस्था मे आकर सावित्री और मालती ने सारी घटना पुलिस को बताते हुएे पांच लोगों के बिरूद्ध मारपीट करने की तहरीर दी है वही पुलिस ने संजीदगी दिखाते हुएे पांच में से दो लोगों गोलू और अरविंद को पकड लिया है शेष को भी जल्द पकडने की बातकह कर पाचों के विरुद्ध मुकदमा पंजीक्रत कर लिया है।







Leave a comment