एट। एट पोस्ट ऑफिस परिसर में आरडी एजेंट आशा गुप्ता पत्नी रज्जू गुप्ता प्रतिदिन की तरह रुपया जमा खर्च और पोस्ट ऑफिस का ग्राहकों का काम कर रही थी साथ में उनकी पति भी सहयोग करते हैं। कुछ कागज तैयार होने पर बैग पति के पास रह गया लेकिन पति भी थोड़े से अपने काम में व्यस्त होने पर नजर हटने पर किसी टप्पेबाज ने बैग मार दिया जिसमें 6 ग्राहकों की पासबुक में रखी हुई थी जिसमें 133000 नगद थे। शक के आधार पर नजर मोहम्मद के नाम के व्यक्ति के खिलाफ नाम दर्ज रिपोर्ट की गई थी पुलिस उस व्यक्ति से पूछताछ कर रही है हालांकि कोई सफलता हासिल नहीं हुई है और पुलिस प्रयास में है खोजबीन करके चोर को पकड़ा जाएगा और कार्यवाही की जाएगी।







Leave a comment