यदुराज यादव
उरई। सरकार भले ही भरसक प्रयास करके ग्राम पंचयातों को चमकाने में लगी है और ग्रामीणों के लिए योजनायें चलाकर भले ही सरकारी खजाने को खाली किए दे रही है लेकिन ब्लाक स्तर पर सरकारी खजाने से जनता की समस्यायें परेशानियां दूर करने लिए आए धन का दुरुपयोग करने से जिम्मेदार चूक नहीं रहे हैं।
ऐसा ही एक मामला विकास खण्ड माधौगढ क्षेत्र के ग्राम पंचायत वोहरा हिंगुटा का आया है। विकास खण्ड के ग्राम वोहरा निवासी ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान राजबहादुर पर मनरेगा के कार्य मे धनराशि हड़पनेशौचालयों मे पैसा लेने, विकास कार्य के लिए आई धनराशि का दुरुपयोग करने के आरोप लगाए हैं। ग्रामीण रामनारायण, सुनील कुमार, देबेन्द्र कुमार, अनिल कुमार आदि ने मुख्यमंत्री सहित उच्चधिकारियों जिलाधिकारी महोदय, मुख्य विकास अधिकारी, आयुक्त झांसी मडण्ल झांसी आदि को लिखित प्रार्थना पत्र भेजकर बताया है कि सन् 2015,16 ,17 मे जो भी कच्चे पक्के कार्य ग्राम प्रधान द्वारा किएे गये है।उन सब मे अच्छी खासी धांधली की गई है। कच्चे डाले गये चकरोडो मे घास फूंस छिलवाकर खाना पूर्ति कर दी गई है। जाब कार्डो मे जो लोग काम नही करते उनके खाते मे कमीशन के तौर पर रूपये डाले गएे है।पक्के निर्माण कार्यों मे इन्टरलाक सीसी डाली गई जिसमें मानक अनुसार मसाला नही डाला गया।सूखी डस्ट डालकर सीसी बिछा दी गई है। शौचालयों मे कमीशन के तौर पर हर एक ब्याक्ति से एक एक हजार रूपये लेकर शौचालय दिये है। जो अभी भी अधूरे पड़े हुए हैं। खंड़जा डालने में भी सही ईंट का प्रयोग नहीं किया गया। ग्राम वासियों से वृद्धा, बेवा, विकलांग पेंशन बनवाने के नाम पर भी भ्रष्टाचार का तडक़ा लगाया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि जब ग्राम प्रधान की शिकायत विकास खण्ड अधिकारी माधौगढ से की तो उन्होंने फोटो उतारकर लाओ कहकर टहला दिया है।







Leave a comment