कोंच। बारिश शुरू होते ही सरकारी और गैरसरकारी स्तर से वृक्षारोपण कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई है। कस्तूरबा गाधी स्कूल तथा सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किये गये। वन विभाग के सहयोग से बुधवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में इलाकाई सांसद भानुप्रताप वर्मा के मुख्य आतिथ्य में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सांसद सहित अन्य लोगों ने पौधे रोप कर वृक्ष लगाने के महत्व को बताया। सांसद ने कहा कि पर्यावरण असंतुलन आज वैश्विक समस्या बन कर सामने आया है जिसके चलते वातावरण प्रदूषण से युक्त हो गया है और सामान्य जन जीवन खतरे में दिखाई दे रहा है। पर्यावरण असंतुलन के ही परिणाम हैं विभिन्न प्रकार की दैवीय आपदायें, प्रकृति में पैदा हुये असंतुलन के कारण मौसम असामान्य होकर अपनी बिभीषिका से समूची पृथ्वी को आक्रांत कर रहा है। उन्होंने दो टूक कहा कि यदि पर्यावरण को न सुधारा गया तो जीवन संकट में पड़ जायेगा। इधर, सरस्वती वालिका विद्या मंदिर में मंडी समिति के सहयोग से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मंडी सचिव डॉ. दिलीप वर्मा, पालिकाध्यक्षा डॉ. सरिता वर्मा सहित अन्य समाजसेवियों ने कई पौधे लगाये और उनके महत्व के बाबत बताया।
बुधवार कस्तूरबा गांधी स्कूल में वन क्षेत्राधिकारी वीके सिंह, प्रधानाचार्य सेठ विन्द्रावन इंटर कॉलेज ब्रजबल्लभ सिंह सेंगर, स्कूल की वार्डन वंदना वर्मा, वन दरोगा भागीरथ कुशवाहा आदि की मौजूदगी में वन महोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडी परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि मंडी सचिव डॉ. दिलीप वर्मा, विशिष्टï अतिथि पालिकाध्यक्षा डॉ. सरिता वर्मा के साथ विद्यालय प्रबंध तंत्र के डॉ. हरिमोहन गुप्त, अमरनाथ उदैनिया, शंभूदयाल स्वर्णकार, सतीश अग्रवाल, नृसिंह गहरवार, प्रो. वीरेन्द्रसिंह, प्रधानाचार्या माधुरी पहरिया, प्रधानाचार्य रामकिशुन यादव ने विद्यालय परिवार के साथ संयुक्त रूप से विद्यालय परिसर के बहार पौधे लगाये। इस अवसर पर मंडी सचिव व पालिकाध्यक्षा ने कहा की पेड़ों से हमारा पर्यावरण संतुलित होता है, हर व्यक्ति को अपने जीवन में वृक्ष लगाने चाहिए और उनकी सुरक्षा करनी चाहिए। विद्यालय प्रशासन ने लगाये गए पेड़ों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगवाये। प्रधानचार्या ने कहा की हर पेड़ की देख रेख के लिए विद्यालय स्टाफ के साथ दस-दस छात्राओं की टोली बनाई गयी है जिससे लगाये गए पेड़ों की देखभाल हो सके। इस मौके पर नीरज दुवे, विवेक तिवारी, ब्रजेन्द्र यादव, कृष्णकुमार पांचाल, पंकज, मनीष अग्रवाल, आनंद, मनोज दुवे, अरविंद, शैलेन्द्र यादव, सुरेन्द्र गुप्ता, श्यामसुंदर लाल, गौतम पटेल, रामकुमार, नरेन्द्र कुशवाहा, सरला मिश्रा, सरोज खरे, नीतू गर्ग, किरण गुप्ता, प्रभा, शालिनी गुर्जर, अनीता गुप्ता, दिनेश पटेल, हरिकिशोर, धीरेन्द्र निरंजन, वेदप्रकाश, नवीन आदि मौजूद रहे।







Leave a comment