कोंच। ब्लॉक प्रमुख कोंच ऐंन्द्रकुमार सिंह निरंजन बबलू ने कहा है कि आज के दौर में शिक्षा ही एक मात्र ऐसी निधि है जिससे देश और समाज को नई दिशा दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार हर मुमकिन कोशिश कर रही है कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधरे और इसके लिये वह स्कूलों में तमाम सुविधायें भी उपलब्ध करा रही है लेकिन अभिभावक अपने पाल्यों को सरकारी स्कूलों में भेजने के बजाये प्राइवेट और पब्लिक स्कूलों में भेजते हैं, यह स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने सरकारी शिक्षकों और शिक्षा विभाग से अपेक्षा जताई कि वे ऐसा वातावरण तैयार करें जिससे वे अभिभावकों का भरोसा जीत सकें। यह बात उन्होंने यहां डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप जूनियर हाईस्कूल में बच्चों को बैग वितरित करते हुये कही। बैग वितरण के बाद स्कूल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। उधर, कोंच ब्लॉक के ग्राम बसोव के प्राइमरी स्कूल तथा प्राथमिक विद्यालय कन्या में ग्राम प्रधान राजेश राजपूत के मुख्य आतिथ्य में बैग बांटे गये।
डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप जूनियर हाईस्कूल कोंच में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. एलआर श्रीवास्तव की अध्यक्षता, ब्लॉक प्रमुख ऐंन्द्रकुमार सिंह निरंजन के मुख्य आतिथ्य व प्रबंधक लल्लूसिंह अग्रवाल के बिशिष्टï आतिथ्य में बैग वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कक्षा छह, सात व आठ के चालीस बच्चों को बैग प्रदान किये गये तथा कक्षा सात व आठ के बच्चों को पुस्तकें भी उपलब्ध कराई गईं। प्रोफेसर वीरेन्द्रसिंह, श्रीकांत गुप्ता, देवेन्द्र द्विवेदी, ब्रजेन्द्र मयंक, नूसिंह गहरवार आदि ने शिक्षा के उन्नयन को लेकर अपने सारगर्भित विचारों से बच्चों को अवगत कराते हुये बच्चों में संस्कार डालने पर खासा जोर दिया। संचालन दीपासिंह ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्या इंदिरा द्विवेदी, रमा खरे, माधुरी गुप्ता, अनुपम द्विवेदी, अशोक बाल्मीकि, माया चौरसिया, माला विश्वकर्मा, ऊषादेवी, आराधना बुधौलिया, पुष्पा चौरसिया, प्रमोद कुशवाहा आदि मौजूद रहे। ग्राम बसोव में कक्षा एक के बच्चों को बैग प्रदान किये गये। ग्राम प्रधान राजेश राजपूत, प्रधानाध्यापक द्वय ओमप्रकाश, सुरेन्द्र निरंजन, राजू विश्वकर्मा, मुकेश राजपूत, मानवेन्द्र, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।







Leave a comment