जालौन-उरई। बारिश के सीजन को देखते हुए प्रत्येक गांव में वृक्षारोपण की मुहिम छेड़ी जा रही है। इसके लिए जगह का चयन कर लें और गडढे खोदकर उसमें खाद डलवा दें तांकि रोपे जाने वाले पौधे पूरी तरह फल-फूल सकें। यह निर्देश खंड विकास अधिकारी ने ब्लाक क्षेत्र के सभी सचिवों को दिये।
बुधवार को दोपहर में खंड विकास अधिकारी लोकनाथ राजपूत ने सचिवों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने सचिवों को निर्देश दिये कि वृक्षारोपण के लिए पौध केवल सरकारी पौधशालाओं से खरीदीं जायें। अगर प्राइवेट पौधशाला से खरीद की गई तो भुगतान रोक दिया जायेगा।
इसी क्रम में बीडीओ ने ओडीएफ के अभियान की भी समीक्षा की। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने प्रत्येक न्याय पंचायत के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किये हैं। जिनके द्वारा प्रत्येक दिन हर गांव की प्रगति रिपोर्ट पांच बचे आनलाइन अपडेट की जायेगी। यह कार्य सुचारू रूप से हो सके इस वास्ते गांव जाकर प्रतिदिन रिपोर्ट तैयार करें तथा काम में तेजी लायें। लापरवाही बर्दास्त नही की जायेगी।
बैठक से पूर्व बीडीओ ने गूढ़ा न्यामतपुर जाकर ओडीएफ की हकीकत देखी तथा पंाच गडढे खुदवाकर काम शुरू करवाया। बैठक में सचिव सतीश वर्मा, मनीष निरंजन, मेघा भारद्वाज, किरन रावत, पवन सोनी, अमर सिंह, प्रमोद सोनी, प्रदीप वर्मा, प्रवीण कुमार, संजय रेजा सहित सभी सचिव उपस्थित थे।
बीडीओ ने इस दौरान यह भी बताया कि दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय मिशन योजना के तहत विकास खंड के 18 ग्रामों का चयन किया गया है। जिसमें औरेखी, भदवां, देवरी, गधेला, गिधौंसा, हीरापुर, काशीपुरा, खजुरी, खर्रा, पर्वतपुर, वीरपुरा सम्मिलित हैं।





Leave a comment