उरई। जालौन टाइम्स की
खबर का तत्काल असर देखने को मिला। मई के महीने में तूफान के कारण आटा भदरेखी मार्ग पर टूट कर गिरे मिनी मंडी के बोर्ड को हटवाने के लिए आखिर जिम्मेदार जाग गये।
कई सप्ताह से यह बोर्ड सड़क पर ही पड़ा था। जिसके कारण इस मार्ग से गुजरने वाले कई राहगीर बोर्ड से टकराकर चुटहिल हो चुके थे। फिर भी बोर्ड को हटवाकर एक किनारे करने की नही सोची जा रही थी। पर जालौन टाइम्स में यह खबर वायरल होते ही जैसे अधिकारियों की तंद्रा टूटी और वे हरकत में आ गये। गुरुवार को यह बोर्ड सड़क से हटवाकर एक तरफ करवा दिया गया।







Leave a comment