
कोंच। अब बच्चों का टीकाकरण नहीं किया जायेगा बल्कि उसके स्थान पर नई वैक्सीन रोटावायरस की पांच बूंदें एक साल तक के बच्चों को दी जायेगी। यह बात सीएचसी प्रभारी डॉ. आरके शुक्ला ने गुरुवार को एएनएम और आशा बहुओं के साथ बैठक करते हुये कही।
गुरुवार को सीएचसी में एक आवश्यक बैठक डॉ. आरके शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का उद्देश्य बारिश के मौसम में एक साल तक के सभी बच्चों को रोटावायरस वैक्सीन की खुराक देने के लिये प्रशिक्षित करना रहा। डॉ. शुक्ला ने बताया कि इस वैक्सीन की पांच बूंदें काफी हैं। उन्होंने बताया कि इससे उल्टी दस्त की भी शिकायत थमेगी। इस वैक्सीन से बच्चे बीमारियों से पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे लिहाजा हर बच्चे को इसकी खुराक दी जानी है। वैक्सीन की तीन खुराकें छह, दस और 14 सप्ताह के बच्चों को आवश्यक रूप से देना है। इस दौरान पूनम लाक्षकार, मांडवी, प्रतिभा पटेल, साधना मिश्रा, गीतादेवी, माया निरंजन, विद्यादेवी, सौरभ मिश्रा आदि मौजूद रहे।







Leave a comment