कोंच। एक महिला सपना पत्नी महेश निवासी नया पटेलनगर कोंच ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है कि उसका पति आये दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। बुधवार 4 जुलाई की शाम वह शराब पीकर आया और उसे बुरी तरह मारा पीटा। उसने पति से अपनी जान को खतरा बताते हुये न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a comment