कोंच। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिमिरिया में बुधवार की शाम बिजली के ट्रांसफॉर्मर से चिपक कर वहां चर रही एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सुमितकुमार पुत्र ब्रजमोहन निवासी सिमिरिया ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह खेतों में अपने जानवर चरा रहा था। शाम तकरीबन छह बजे उसकी भैंस चरते चरते ट्यूब वैल नं. 25 के समीप पहुंच गई। वहां जमीन पर रखे ट्रांसफॉर्मर से चिपक कर भैंस मर गई। भैंस की कीमत लगभग चालीस हजार बताई गई है।

Leave a comment