
जालौन/कोंच। अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा लेखपालों का धरना प्रदर्शन आज तीसरे दिन भी जारी रहा है। लेखपालों सरकार के कार्य बहिष्कार को गैरकानूनी घोषित किए जाने के बाद भी अपना आन्दोलन जारी रखा तथा घोषणा की कि जब तक सरकार उनकी मांगों मान नहीं लेती है तब तक आन्दोलन जारी रहेगा।
तहसीलदार कार्यालय में चल रहे लेखपालों के आन्दोलन के तीसरे दिन संघ के तहसील अध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा कि सरकार ने उनके लोकतान्त्रिक आन्दोलन को कुचलने के लिए आन्दोलन को गैरकानूनी घोषित किया गया है। इससे उनके आन्दोलन पर कोई प्रभाव नही पडेग़ा। एस्मा लागू होने के बाद भी उनका आन्दोलन अपनी मांगों को लेकर जारी रहेगा। यह तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार उनकी मांगों को मान नही लेती है। लेखपालों का 3 जुलाई से शुरू हुआ सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार तथ सुबह 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक धरना प्रदर्शन आज तीसरे दिन भी जारी रहा जिसमें पुष्पेन्द्र कुमार, महेंद्र निरंजन, अभय कुमार, विश्वजीत, इन्द्रजीत, राजेश, जितेन्द्र, लवी, नैन्सी, अरविंद आदि लेखपाल उपस्थित थे।
कोंच संवाददाता के अनुसार उत्तरप्रदेश लेखपाल संघ की उप शाखा कोंच के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक गुरुवार को हुई बैठक में प्रांतीय कार्य कारिणी ने निर्देश पर घोषित आंदोलन के अनुसार तहसील मुख्यालय पर तीन जुलाई से सात जुलाई तक कलमबंद हड़ताल और धरना प्रदर्शन किया गया और निर्णय लिया गया कि कोई भी काम नहीं किया जायेगा। लेखपाल संघ के मंत्री सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जातीं तब तक यह धरना और आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर लेखपाल संघ के बीर सिंह वशिष्ठ त्रपाठी दिनेश कुमार नरेंद्र गुप्ता मोहन लाल अशोक राजपूत अनिल कुमार राजेन्द्र वर्मा बाल कृष्ण वर्मा ब्रजराज सिंह कमल कान्त शिवहरे प्रेम किशोर बिजय सिंह अरबिंद कुमार गुलाब सिंह रमेश चंद्र लाखन सिंह प्रेम नारायण मिश्रा मुन्ना लाल कल्पेश गोस्वामी चंद्र प्रकाश साहू रामकिशोर बलवान सिंह रामधनी अशोक कुमार हरगोविंद नरेंद्र झा रामकुमार बृजमोहन सुयश पाठक शिवम् गुर्जर अंकुर आकाश तोस्वामी अंकिता श्रीवास्तव संजना हेमलता आरती और प्रमोद कुमार पाठक आदि लेखपाल मौजूद रहे।







Leave a comment