जालौन। विकास खण्ड के ग्राम पजूना में जाकर सीडीओ ने ओडीएफ की प्रगति को देखा तथा लोगों को शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित किया तथा आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया जिसमें सब कुछठीक मिला।
गुरुवार की दोपहर को सीडीओ अवधेश बहादुर सिंह ने ग्राम पजूना में खुले में शौच मुक्त अभियान की हकीकत देखी। ओडीएफ की समीक्षा के बाद सीडीओ ने गांव में संचालित मिनी आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया तथा पुष्टाहार वितरण की जानकारी ली केन्द्र संचालन के बारे में ग्रामीणों से पूछताछ की जिस पर ग्रामीणों ने कोई शिकायत नहीं की जिस पर उन्होंने आंगनबाड़ी अनीता को और बेहतर कार्य करने की सलाह दी। इस मौके पर बीडीओ लोकनाथ राजपूत, सीडीपीओ अंकिता वर्मा, एडीओ पंचायत रमाशंकर प्रजापति, सचिव पवन सोनी समेत ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a comment