
जालौन। सफाई कर्मचारी सडक़ की सफाई के दौरान निकलने वाले कचरे को नाली में कदापि न डाले। बार बार हिदायत के बाद भी कर्मचारी नहीं मान रहे हैं। ऐसे एक दर्जन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा चुकी है तथा आगे भी जारी रहेगी। यह निर्देश सफाई निरीक्षक देवेन्द्र कुमार ने सफाई नायकों को दिए।
सफाई निरीक्षक देवेन्द्र कुमार ने गुरुवार को अपराह्न सफाई नायकों के साथ बैठक की तथा निर्देश दिए कि सब्जी मंडी में फल व सब्जी विक्रेताओं को निर्देश दें कि वह अपना अपना कूड़ा दान रखे तथा सड़े गले फल व सब्जी को कूड़ेदान में ही डाले। अगर कोई दुकानदार सडक़ पर कूड़ा डालेगा तो उसके खिलाफ पहले अर्थ दंड लगाया जायेगा। बाजार को हर हाल में साफ सुथरा रखा जायेगा। सफाई नायक रामदास, रामकुमार, सन्तोष कुमार, रामप्रकाश, भागीरथ, रामबाबू समेत सभी नायक उपस्थित थे







Leave a comment