उरई। एट थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हरदोई के पास गुरुवार को सुबह तेज गति से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर मंदिर के बोर्ड से टकरा गई। जिसकी चपेट में आने से ग्राम खनुआ निवासी दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की सूचना 100 नंबर पर डायल करके दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डायल-100 के सिपाहियों ने घायलों को लाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।







Leave a comment