उरई। गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय के खिलाफ अभियान तेजी से जारी है। गुरुवार को शिक्षा विभाग की टीम ने तहसीलदार के साथ कार्रवाई कर दो गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय सील कर दिये।
गांव-गांव में कुकरमुत्ते की तरह बिना मान्यता लिए विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। जिनके झांसे में आकर अभिभावक अपने बच्चों का एडमीशन करा देते हैं। जबकि इसमें उनके बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होता है इसे रोकने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज सदर तहसीलदार बृजेश कुमार ने खंड शिक्षाधिकारी राजेंद्र कुशवाहा, राजकीय इंटर कालेज डकोर के प्रधानाचार्य अखिलेश त्रिपाठी, खरूसा एनपीआरसी रविंद्र कुमार शाक्यवार और एनपीआरसी करमेर ताहिर खान के साथ छापेमारी की। ग्राम हरदोई गूजर में इस टीम ने यूनीवर्सल हाइटस पब्लिक स्कूल और एट में पायनियर पब्लिक स्कूल को पकड़ा जो बिना मान्यता के खुले थे। अधिकारियों ने दोनों विद्यालय सीज कर उनके संचालकों को नोटिस थमा दिये। छापेमारी की खबर से अन्य गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों में बच्चों की छुटटी कर दी गई और अध्यापक ताला डालकर भाग निकले।







Leave a comment