उरई। खेतों में चर रहे मवेशियों पर झूलती हुई हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर गई। करंट लगने से दो भैस और एक बकरी इस हादसे में दम तोड़ बैठी।
यमदूत बनी गांवों से निकलीं हाईटेंशन लाइन के कारण हादसे दर हादसे होने के बावजूद विभाग सुरक्षात्मक उपायों को लेकर कोई गंभीरता नही बरत रहा। गुरुवार को इसके कारण खेतों में चर रहीं गंगाचरण की दो भैंसे और वीर सिंह की बकरी की जान हाईटेंशन तार टूटकर गिर जाने से चली गई।







Leave a comment