उरई। एट थाना क्षेत्र में रेल से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस आसपास के लोगों को बुलाकर मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
उक्त थाना क्षेत्र में पिरौना रेलवे क्रासिंग पर गुरुवार को रेल से कटा एक शव मिला। मृतक की उम्र 60 वर्ष होने का अनुमान है। उसकी पहचान नही हो पा रही। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव के चित्र और कपड़े, जूते आदि के आधार पर आसपास के लोगों को बुलाकर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।







Leave a comment