जालौन-उरई । गैर मान्यता के फर्जी चल रहे स्कूलों को शिक्षा विभाग द्वारा नगर में संचालित स्कूलों का निरीक्षण किया गया जिसमें तीन ऐसे स्कूल पाए गए जो बिना मान्यता के फर्जी संचालक हो रहे तीनों स्कूलों की दीवाल पर फर्जी स्कूल चस्पा कर अभिभावकों को ऐसे स्कूल में अपने बच्चों को पढ़ाए जाने के लिए मना किया।
शिक्षा विभाग टीम के खंड शिक्षा अधिकारी महेश शर्मा तहसील दार प्रतिनिधि बाबूराम कानूनगो राजकीय हाई स्कूल कुसमरा के प्रधानाचार्य प्रतिनिधि अरविंद कुमार गौतम एबीआरसी गौरव रावत बाबू राजेश राठौर मानवेंद्र पिपरिया योगेश की 6 सदस्यों की टीम में नगर में संचालित प्राइवेट स्कूलों का निरीक्षण किया उनके कागजातों को देखा जिनमें चिल्ड्रन पब्लिक एकेडमी मुरली मनोहर किड्स कैंसल स्कूल गणेश जी एस आर पब्लिक स्कूल बालाजी रोड ऐसे स्कूल मिले जिनके पास से मान्यता के कागजात नहीं मिले इन स्कूलों की दीवारों पर शिक्षा विभाग की टीम द्वारा फर्जी स्कूल लिखकर यह संदेशा दिया गया कि ऐसे फर्जी स्कूलों में अपने नौनिहालों को प्रवेश न दिलाएं।






Leave a comment