उरई। बुधवार की रात अब्दुल्लापुर में लगातार दूसरे दिन चोरो ने एक और घर में घात लगाकर गोहन पुलिस को कड़ी चुनौती दे डाली।
गौरतलब है कि मंगलवार की रात अब्दुल्लापुर में अज्ञात चोरों ने शाह आलम के घर से साढ़े तीन लाख रुपये नगदी और कई तोला सोने के जेवरात सहित 20 लाख रुपये के माल पर से हाथ साफ कर दिया था। जिससे पुलिस में खलबली मच गई थी। पुलिस अभी इस चोरी के सुराग को हासिल करने में कोई प्रगति नही कर पाई थी कि दूसरे दिन शाह आलम की छत से लगे अनिल पुत्र रामकुमार खटीक के घर में बेखौफ चोरों ने सेंध लगा दी।
अनिल और उसका परिवार भी कारोबार के सिलसिले में गुजरात रहता है। आज सुबह अनिल के छोटे भाई के घर में रह रही उसकी मां मुन्नी देवी ने जब घर का ताला टूटा देखा तब चोरी का पता चला। पुलिस को खबर कर दी गई है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पड़ताल की है। इन चोरियों से ग्रामीणों में बेचैनी फैल गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि रात में पुलिस गश्त करने की बजाय मध्य प्रदेश से बालू लेकर गुजरने वाले ट्रकों व ट्रैक्टरों से वसूली में व्यस्त रहती है। जिससे बदमाशों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।

Leave a comment