
उरई। भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन कर पौधे रोपे गए। इसके बाद संस्थापक सदस्यों को सम्मानित किया गया।
नगर के राठ रोड स्थित मेमोरी अकादमी में भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर विद्यालय परिसर में परिषद के सदस्य व विद्यालय परिवार के लोगों ने पौधे रोपे। इसके पश्चात राठ रोड पर स्थित विजय विक्रम रिसोर्ट में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें संस्थापक का सम्मान शाल ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न प्रदान कर किया गया। संस्थापक सदस्य जीवनराम गुप्त, डा. हरिमोहन पुरवार, डा. आदित्य कुमार, डा. रामकिशोर पहारिया एवं अनूप महेश्वरी ने अपने संबोधन से परिषद सदस्यों को मार्गदर्शन प्रदान किया। परिषद अध्यक्ष अनिल कुचया ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। भारत विकास परिषद द्वारा समय-समय पर सामाजिक, शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है और आगे भी इस तरह के आयोजन किए जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पौधे रोपकर हमने लोगों को संदेश देने का प्रयास किया है कि वह भी आगे आएं और प्रकृति को हराभरा बनाने में सहयोग प्रदान करें। इस मौके पर भूपेंद्र टोनी, संजय सोहाने, आशीष सेठ, अजय महतेरे, विजय बंसल, सीताराम अग्रवाल, सुधांशु गुप्ता, रीतेश तरसौलिया, रामनरेश गुप्ता, प्रीति बंसल, रानी अग्रवाल, पूनम गुप्ता उपस्थित रहीं।






Leave a comment