रामपुरा-उरई । भारतीय जनता पार्टी ने विशाल किसान सम्मेलन कराने के लिए नगर पंचायत रामपुरा के चेयरमैन शैलेन्द्र सिंह व पदाधिकारीयो ने किसान सम्मेलन की रूपरेखा तैयार कर ली है।
किसान कल्याण सम्मेलन का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पर्वत सिंह यादव बुंदेलखंड मुख्य अतिथि की उपस्थिति में 20 जुलाई को माधौगढ़ गल्लामंडी में होना सुनिश्चित किया गया हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह नेे किसानों को होने वाली समस्याओं को लेकर सम्मेलन की रूपरेखा रखी। भाजपा विधान सभा संयोजक आनन्द कुमार गुपलापुर द्वारा मण्डल संयोजक बनाये गये। वार्ता में उपस्तिथ वरिष्ठ नेता शीतल सिंह सेंगर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष, पंडित रामलखन आदि ने किसान भाइयों से अपील की ज्यादा से ज्यादा संख्या में 20 जुलाई को गल्लामंडी माधौगढ़ पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनायें।






Leave a comment