उरई। नेशनल हाइवे पर बुधवार को देर रात अज्ञात वाहन ने एक युवक को कुचल डाला। दोपहर तक किसी ने इस पर गौर नही किया। जिसके कारण कई वाहन उसके शव से होकर गुजरते रहे और उसके चिथड़े-चिथड़े उड़ गये।
एट थाना क्षेत्र में बिजली पारेषण केंद्र के सामने हुई इस घटना मृत युवक की पहचान भी नही हो पाई है। राहगीरों की सूचना पर पुलिस दोपहर बाद मौके पर पहुंची और उसके शव के अवशेष इकटठे करके सीलबंद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये हैं।

Leave a comment