जालौन-उरई। मौसम की रंगीनी में उलझकर शौकीन इतनी पी गये कि मतवाले होकर सार्वजनिक स्थानों पर उपद्रव करने लगे। पुलिस ने ऐसे दो शराबियों को दबोचकर उनका नशा हिरन कर दिया।
मोहल्ला बालमभटट निवासी गजेंद्र पुत्र लक्ष्मी नारायण तथा ग्राम सिकरी राजा निवासी राजू पुत्र लल्लूराम को शराब पीकर उत्पात मचाते समय धर पकड़ा। दोनों का शांति भंग में चालान कर दिया है।

Leave a comment