जालौन-उरई। स्थानीय पुलिस ने कई मामलों में वांछित चल रहे तीन वारंटियों को दबोचने में सफलता हासिल की।
स्थानीय मोहल्ला चुर्खीवाल निवासी रामप्रकाश याज्ञिक, ग्राम सिकरी राजा निवासी डालचंद तथा सींगपुरा निवासी राजबहादुर के खिलाफ कई मामलों में गिरफ्तारी वारंट जारी था। फिर भी वे लोग सरेंडर नहीं कर रहे थे। गुरुवार को पुलिस ने अभियान चलाकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a comment