उरई। दहेज हत्या में वांटेड सास को जालौन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया।
रेढ़र थाना के मारकपुरा गांव निवासी आशाराम दोहरे की पुत्री प्रीति का विवाह जालौन के मोहल्ला दलालनपुरवा में विजय सिंह के पुत्र के साथ हुआ था। 21 जून को प्रीति का शव ससुराल में फांसी पर झूलता पाया गया था।
आशाराम ने बाद में रिपोर्ट दर्ज कराई कि अतिरिक्त दहेज के लिए प्रीति को ससुराल में उत्पीड़ित किया जाता था। इसी क्रम में उसकी फांसी पर लटकाकर हत्या कर दी गई। मामले में उसने प्रीति के ससुराल के अन्य लोगों के साथ-साथ सास शिलादेवी को भी नामित किया था। गुरुवार को पुलिस ने शिलादेवी को कोंच चैराहा से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।






Leave a comment