उरई। योगी राज में भ्रष्टाचार के नई ऊंचाइयों पर पहुंच जाने के आरोप यूं ही नही लगते। इस राज में ऐसे काम ही हो रहे हैं कि लोग राज को धिक्कारने वाली बातें करने लगें।
ऊमरी नगर पंचायत क्षेत्र में लगभग 10 दिन पहले चालू किये गये सार्वजनिक शौचालयों की दुर्दशा भ्रष्टाचार की इसी तेजी की दास्तांन कह रही है। गंदा नाला के पास बना शौचालय इनमें सबसे ज्यादा बुरी हालत में पहुंच गया है।
9 लाख रुपये की लागत से तैयार हुए इस शौचालय की केवल 10 दिन में ही इंटरलाकिंग उखड़ चुकी है। टंकी लीक होने के कारण पांच मिनट भी पानी नही ठहरता। मूत्रालय की हालत भी नारकीय है। कमोवेश यही हालत अन्य दो शौचालयों की है।
कस्बे के लोगों के मुताबिक भारी कमीशनखोरी के कारण नगर पंचायत के कार्यों का कोई पुरसाहाल नही रह गया। कमीशन की बंदरबांट ऊपर तक होती है जिसकी वजह से जिले में बैठे अधिकारी भी सरकार की इस कदर हो रहे भ्रष्टाचार के कारण बदनामी पर गौर नही फरमाना चाहते।






Leave a comment