उरई। घर के अंदर सांप के काट लेने से एक ग्रामीण की मौत हो गई।
एट थाना क्षेत्र के ग्राम पिरौना में गुरुवार को घर के अंदर काम करते समय लल्लूराम वर्मा (40वर्ष) को अचानक एक सांप ने डस लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। सांप का जहर तेज था जिसके कारण जब तक परिजन उसे उठाकर उपचार के लिए ले जाने लगे तब तक उसने दम तोड़ दिया। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

Leave a comment